Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Humorous

Life of a Busy Stock Market Trader - Humour in Tragedy

ओ हेनरी की एक कहानी है - "The Romance of a Busy Broker" ।  कहानी में बॉस जो कि एक ब्रोकर है सुबह ऑफिस पहुंचता है। साथ ही साथ स्टेग्नोग्राफर मिस लेज़्ली भी दाखिल होती है। कहानी कुछ मोड़ों से होते हुये "ओ हेनरीनुमा" अंत की ओर बढ़ चलती है। ब्रोकर को लगता है कि उसे मिस लेज़्ली के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर देना चाहिए। उसका दिमाग तो शेयरों में उलझा हुआ है पर दिल की बात सुनकर वह चलते शेयर मार्केट के दौरान ही इस खतरे को उठाने पहुँच जाता है। जैसे ही वो मिस लेज़्ली को "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" कहता है, मिस लेज़्ली चोंक कर कहती है "आखिर तुम ये क्या कह रहे हो? क्या तुम्हें याद नहीं? कल शाम को ही तो हमारी शादी हुई है।" तो ये है सच्चाई शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों की - कल शाम शादी हुई और आज सुबह सब कुछ भूल काम पर डटें हैं। उनकी ज़िंदगी में ना तो 'हनी' की मिठास है ना 'मून' की चाँदनी. अगर कुछ है तो बस अमावस की रातें और मधुमक्खी के चुभते डंक।

We The Bachelors

ये जो तुम महापुरुषों को किताबों में, तस्वीरों में, किस्से कहानियों मे तलाशते घूमते हो ना, गलत करते हो। यदि चुनौतियों से भिड़ जाने वाले, तूफानों से अड़ जाने वाले, पहाड़ों पर चढ़ जाने वाले लोग देखना है तो गौर से अपने आस पास देखो। वो यहीं हैं। दुनिया ने उन्हे कई नाम दिये - बैचलर, अविवाहित, कुँवारा, कमीना और भी ना जाने क्या क्या। पर वास्तव में वो हैं- उफनते समंदरों में अपनी कश्ती डाल देने वाले दिलेर बंदे! अपनी ही पहचान से अनजान आम लिबास में घूमते सुपर हीरो! खुद को दहका कर इस अंधेरी दुनिया को रोशन करते धूमकेतु! आज की तारीख़ में बैचलर होना आसान नहीं है साहब, ये एक शक्कियों से भरी गली है और दामन बचाकर जाना है। आज एक बैचलर ज़ोर से हंस नहीं सकता कि लोग क्या सोचेंगे, मनचाहा गीत नहीं गुनगुना सकता कि लोग उसमें मायने ढूँढने लगेंगे, सितारों मे अपनी किस्मत नहीं तलाश सकता कि लोग उसे चाँद को ताकने का मुजरिम ठहरायेंगे। वो बेक़सूर होकर भी हमेशा से ही कठघरे में खड़ा सवालों के जवाब दे रहा है।