Posts

Showing posts with the label Motivation

The Diving Bell and the Butterfly: A Story of Unwavering Will

Image
  सात मार्च १९९७ को एक पुस्तक प्रकाशित हुई; पहले ही दिन उसकी पच्चीस हजार प्रतियाँ बिक गई, सप्ताह भर में डेढ़ लाख और उसके बाद ये सिलसिला थमा ही नहीं - मूल पुस्तक फ्रांसीसी में थी, आने वाले समय में उसका अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ और दसियों लाख प्रतियों की बिक्री के साथ वो पूरे यूरोप में बेस्ट सेलर बनी। किताब के अँग्रेजी संस्करण का नाम था - 'द डाइविंग बेल एंड द बटरफ्लाई'। लेखक थे ज्यां डोमिनिक, एक पत्रकार और 'एल' (ELLE) पत्रिका के संपादक। पुस्तक छपने के दो दिन बाद ही न्यूमोनिया से उनकी मृत्यु हो गई - किताब कितनी सफल रही ये वो कभी नहीं जान पाये। लेकिन अपनी जिस सफलता के बारे में वो जानते थे, वो पुस्तक की सफलता से बहुत ज्यादा बड़ी थी।