The Bull of Haryana - A Riddle in Stone A Masterpiece from the Age of the Ancients कलाकृति छोटी सी है, इतनी छोटी कि उसे सुविधापूर्वक अपनी हथेली पर रख, आँखों के करीब लाकर उसका आराम से निरीक्षण किया जा सकता है, और जैसे ही ऐसा करते हैं, उसकी कला के विस्तार का अंदाजा लगना शुरू होता है जो उसके बाद हर पल बस बढ़ता ही जाता है। जिस भी कलाकार ने इसे बनाया होगा उसने पहले पत्थर का अच्छे से परखा होगा, उसमें बनी हुई हर लहर को देखकर उसकी भूमिका तय की होगी और फिर ही उसे तराशने का काम शुरू किया होगा। लघुमूर्ति की हर रेखा प्रवाहमयी लगती है लेकिन साथ ही वो बैल के आकार को स्पष्ट भी करती चलती है।